Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नगर पंचायत सीएमओ ने उपाध्यक्ष और पार्षदों पर लगाया अभद्रता और मारपीट की कोशिश का आरोप

जशपुरनगर। बगीचा नगर पंचायत सीएमओ मुद्रिका तिवारी ने कांग्रेस समर्थित नगर पंचायत उपाध्यक्ष और पार्षदों पर अभद्रता करने और मारपीट की कोशिश का आरोप लगाया है. इस घटना ने बगीचा नगर पंचायत में राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है.

सीएमओ मुद्रिका तिवारी का आरोप है कि नगर पंचायत की बैठक के दौरान परिसीमन का मुद्दा उठाकर उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता और तीन पार्षदों – रामनिवास गुप्ता, मधुसूदन भगत, और गीता सिन्हा ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया. उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष और पार्षदों ने इस मुद्दे पर गहमागहमी करते हुए उनके साथ अभद्रता की और कार्यालय का ताला बंद करवा दिया. इसके बाद स्थिति बिगड़ने पर मारपीट की भी कोशिश की गई.

सीएमओ मुद्रिका तिवारी ने बताया कि अप्रिय घटना घटने से पहले उन्होंने ताला खुलवाया और सुरक्षित रूप से नगर पंचायत कार्यालय से निकल गए. इस घटना के बाद उन्होंने स्थानीय थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई और नगरीय प्रशासन विभाग समेत उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

इस मामले के सामने आने के बाद अधिकारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे हैं. कार्यालय में जब वहां के उच्च अधिकारी सुरक्षित नहीं और उन्हें खुद के बचाव के लिए ऑफिस से निकलना पड़ जाए. बहरहाल, अब देखना होगा कि मामले की जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है.