Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

24 घंटे में सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी : पुरानी रंजिश में चाकू घोंपकर की थी युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर।  अशोक नगर मुरूम खदान में गुरुवार को एक युवक की बेरहमी से हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. सरकंडा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी छिपी थी, जो खूनी अंजाम तक पहुंची.

जानकारी के अनुसार, मृतक खगेंद्र उर्फ गोलू ठाकुर (31 वर्ष) अशोक नगर मुरूम खदान में अकेले रहता था. 2 जनवरी 2025 की सुबह, उनके भाई लक्ष्मण बरगाह ठाकुर को सूचना मिली कि खगेंद्र की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है. वह मौके पर पहुंचा और उसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी.

घटना की जांच के दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि घटना की रात मृतक और कमलेश देवांगन के बीच विवाद हुआ था. सूचना पर तत्काल तस्दीक करते हुये कमलेश देवांगन का पता तलाश किया गया. फरार कमलेश देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में कमलेश देवांगन ने अपने साथी सनी देवानंद के साथ मिलकर हत्या की घटना का अंजाम देना स्वीकार किया. उसने बताया कि चाकू से गोदकर उसने मृतक खगेंद्र सिंह की हत्या कर दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार जब्त कर कार्रवाई कर रही है.