Special Story

धर्मांतरण कानून पर सियासत : बैज ने कहा- वोटों का ध्रुवीकरण करना चाहती है BJP

धर्मांतरण कानून पर सियासत : बैज ने कहा- वोटों का ध्रुवीकरण करना चाहती है BJP

Shiv Mar 20, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में पारित हुए धर्मांतरण कानून को लेकर प्रदेश…

सदन में गृह निर्माण मंडल संशोधन विधेयक 2026 पारित, इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में आएगी तेजी

सदन में गृह निर्माण मंडल संशोधन विधेयक 2026 पारित, इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में आएगी तेजी

Shiv Mar 20, 2026 4 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 12 फरवरी 2004 को छत्तीसगढ़ गृह निर्माण…

रिश्वतखाेर नगर पंचायत का लेखापाल गिरफ्तार, चेक जारी कराने के एवज में मांगी थी रिश्वत

रिश्वतखाेर नगर पंचायत का लेखापाल गिरफ्तार, चेक जारी कराने के एवज में मांगी थी रिश्वत

Shiv Mar 20, 2026 2 min read

जांजगीर-चांपा। भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) की…

CSEB ग्रामीण कार्यालय में ACB का छापा, जेई, एई और कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार

CSEB ग्रामीण कार्यालय में ACB का छापा, जेई, एई और कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार

Shiv Mar 20, 2026 2 min read

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी…

March 20, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

‘माय भारत, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान: शहीदी दिवस पर 33 जिलों में पदयात्रा, युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की पहल

रायपुर। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत ‘माय भारत’ (MY Bharat) प्लेटफॉर्म द्वारा शहीदी दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में व्यापक अभियान आयोजित किया जा रहा है। 23 मार्च 1931 को शहीद हुए भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की स्मृति में यह कार्यक्रम युवाओं में देशभक्ति और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

इस वर्ष अभियान की थीम “माय भारत, मेरी जिम्मेदारी” रखी गई है। इसके तहत 23 मार्च को प्रदेशभर में विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल होकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे और राष्ट्र सेवा का संकल्प लेंगे।

कार्यक्रमों की शुरुआत 19 मार्च से डिजिटल क्विज और रील मेकिंग जैसी प्रतियोगिताओं के साथ हो चुकी है। वहीं 22 मार्च को ‘माय भारत सिविक सेंस चैलेंज’ के अंतर्गत स्वच्छता, सड़क सुरक्षा और श्रमदान से जुड़ी जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
माय भारत के राज्य निदेशक अर्पित तिवारी ने कहा कि शहीदों का बलिदान केवल याद करने के लिए नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों को समझने की प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के जरिए शहीदी दिवस को जन-आंदोलन का रूप दिया जा रहा है, जिसमें युवा सक्रिय भूमिका निभाते हुए बदलाव के वाहक बनेंगे।

इस पहल के माध्यम से प्रदेशभर में एकता, अनुशासन और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश प्रसारित करने का लक्ष्य रखा गया है, जो विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।