Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला का मर्डर, वारदात से इलाके में फैली सनसनी, हिरासत में एक आरोपी

धमतरी।    छत्तीगसढ़ के धमतरी में खूनी वारदात सामने आई है. यहां दिनदहाड़े घर घुसकर बदमाशों ने महिला कुंती बाई की बटनदार चाकू से हत्या कर दी. आरोपियों ने महिला के शरीर पर चाकू से कई प्राणघातक हमला किया. हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है. पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, कुंती बाई पटेल आज दोपहर अपने घर में अकेली थी. करीब दोपहर 1 बजे दो बदमाश घर में घुस आए. आरोपियों ने बटनदार चाकू से महिला कुंती पटेल की छाती, पसली और हाथ में प्राणघातक हमला कर दिया. घटना में महिला की मौत हो गई. जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत मेंलिया है, जिससे पूछताछ कर रही है. फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे का कारण तलाशने में जुटी हुई है.