Special Story

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका का एक्शन, दर्जनों दुकानों और घरों पर चला बुलडोजर

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में रविवार सुबह प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. शहर के सुभाष चौक से महगवां चौक तक के मार्ग पर दर्जनों अवैध दुकानों और मकानों को हटाया जा रहा है. मौके पर प्रशासनिक अमला भारी संख्या में जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंचा हुआ है.

नगरपालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके. सड़कों के दोनों ओर बने अवैध निर्माणों को हटाने का काम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू किया गया. प्रभावित व्यापारियों के विरोध की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

यह कार्रवाई सड़क चौड़ीकरण और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से की जा रही है. फिलहाल कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से जारी है. आने वाले दिनों में शहर के अन्य अतिक्रमण स्थलों पर भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है.