Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नगरीय निकाय चुनाव : बीजेपी की नई पहल, घोषणा पत्र को लेकर जनता से मांगा सुझाव, यहां दें सकते हैं आप अपनी राय

रायपुर।   छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव के तारीखों का ऐलान हो गया है. चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां तैयारी में जुटी हुई है. इस बीच भाजपा ने एक नई पहल की है. इस बार पार्टी अपने घोषणा पत्र को जनता से मिलने वाले सुझावों पर आधारित तैयार करेगी. भाजपा ने “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” के मंत्र के साथ विकास के नए अध्याय को लिखने का दावा किया है.

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र की तैयारियों को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित की. इस मौके पर घोषणा पत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल ने बताया कि इस बार भाजपा अपने घोषणा पत्र को जनता से मिले सुझावों के आधार पर तैयार करेगी. इसके लिए पार्टी ने विभिन्न माध्यमों से सुझाव प्राप्त करने की व्यवस्था की है. जनता व्हाट्सएप नंबर 9111014400, क्यूआर कोड स्कैन करने और ई-मेल morsujhav@bjpcg.com के जरिए अपने सुझाव भेज सकती है.

अमर अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश का यह चुनाव मूलतः उस विश्वास का जनादेश में बदलने के लिए हैं, जो विश्वास हमने अपने पिछले एक वर्ष के कार्यकाल में हासिल की है. हमने पिछले महीने ही ‘जनादेश परब’ में विश्वास का एक वर्ष पूर्ण किया है. इस वर्ष को विष्णुदेव सायजी की सरकार ने ‘अटल निर्माण वर्ष घोषित किया है. आप जानते ही हैं कि यह वर्ष प्रदेश निर्माता अटलजी की शताब्दी वर्ष भी है.

हमने जो कहा वो पूरा किया, आगे भी जो वादे होंगे वो पूरे होंगे : सुनील सोनी

घोषणा पत्र समिति के सह संयोजक सुनील सोनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा अपने वादों को पूरा किया है। राज्य में महिलाओं, युवाओं और गरीबों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गई हैं, जैसे महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना, जिनसे सीधे जनता को लाभ प्राप्त हुआ हैं। भाजपा ने कभी भी केवल घोषणा नहीं की, बल्कि योजनाओं को जमीन पर उतारा, जिससे छत्तीसगढ़ के नागरिकों को न केवल सुविधाएं मिलीं, बल्कि उनका जीवन स्तर भी बेहतर हुआ। हम अब अपने और जनता के मध्य सामंजस्य में किसी भी तरह की रुकावट नहीं चाहते। जिस तरह केंद्र और राज्य में हमारा और जनता का मजबूत और सुचारु सामंजस्य रहा है, उसी तरह हम चाहते हैं कि शहरी स्थानीय निकायों में भी विकास का यही क्रम बिना किसी बाधा के जारी रहे। भाजपा हमेशा आपके लिए और आपसे ही है। हमारा उद्दे श्य है कि हम सब मिलकर अपने शहरी स्थानीय निकायों को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं और तीनों स्तरों पर एक मजबूत सरकार बनाएं।

इस पत्रकार वार्ता में घोषणा पत्र समिति के सदस्य चन्द्रशेखर साहू, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, बिलासपुर संभाग प्रभारी अनुराग सिंह देव, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, प्रवक्ता दीपक म्हस्के, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, आई टी से संयोजक सुनील पिल्लई मौजूद थे.