Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

निकाय चुनाव : महापौर-अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा को मिले रिकार्ड तोड़ वोट, 55 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं ने जताया पार्टी प्रत्याशियों पर भरोसा…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की सुनामी में नगर निगम से लेकर नगर पंचायत तक के चुनाव में कांग्रेस के बड़े से बड़े गढ़ ढह गए. वोटों के प्रतिशत के लिहाज से बात कहें तो महापौर व अध्यक्ष पद के लिए सीधे हुए चुनाव में भाजपा को 56.04 फीसदी वोट मिले. वहीं कांग्रेस को 31.25 प्रतिशत मतदान से ही संतोष करना पड़ा है. 

प्रदेश में इस बार अध्यक्ष व महापौर पद का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराया गया. जबकि पिछली बार अध्यक्ष-महापौर पद का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से हुआ था. इस बार प्रदेश के जिन 10 नगर निगमों में चुनाव हुए हैं, उन सभी में महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत हुई है. वहीं, प्रदेश के 49 नगरपालिकाओं में से 35 तथा 114 नगरपंचायतों में से 81 में भी भाजपा उम्मीदवार जीते हैं.

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना के बाद जारी आंकड़ों के मुताबिक, महापौर-अध्यक्ष पद के लिए भाजपा को 56.04 फीसदी वोट और पार्षद पद के लिए भाजपा को कुल 46.62 प्रतिशत मत मिले हैं. वहीं दूसरी ओर महापौर-अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस को कुल 31.25 फीसदी और पार्षद पद के लिए 33.58 फीसदी वोट मिले हैं.

नोटा से कम रहा आप का वोट प्रतिशत

आम आदमी पार्टी को महापौर-अध्यक्ष पद के लिए 0.99 प्रतिशत व पार्षद पद के लिए 0.85 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए हैं. जबकि महापौर अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशियों का वोट प्रतिशत 7.73 तथा पार्षद पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशियों का वोट प्रतिशत 16.25 रहा. वहीं, महापौर अध्यक्ष पद के लिए नोटा पर केवल 1.96 प्रतिशत व पार्षद पद के लिए नोटा पर 1.23 फीसदी वोट पड़े.