Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

निकाय चुनाव 2025 : M2 जनरेशन के ईवीएम से होगा चुनाव, मतगणना में लगेगा कम समय…

अंबिकापुर। नगरीय निकाय चुनाव M2 जनरेशन के ईवीएम से होगा. इससे जहां निर्वाचन आयोग को सहुलियत होगी, वहीं 15 फरवरी को चुनाव के नतीजे भी तेजी से आएंगे. यह बात निर्वाचन कार्य की समीक्षा के लिए अंबिकापुर पहुंचे राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने कही. 

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने मीडिया से चर्चा में ईवीएम को लेकर राजनीतिक दलों में आशंका पर कहा कि इसके (ईवीएम) संबंध में सभी राजनीतिक दलों को संपूर्ण जानकारी दे दी गई. जिला स्तर पर ईवीएम की अलग-अलग चरण में चेकिंग के बाद मशीन की कमीशनिंग होगी. उन्होंने कहा कि मतदान के समय हर स्तर पर राजनीतिक दलों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. राज्य में निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराए जाएंगे.

11 फरवरी को डाले जाएंगे वोट

बता दें कि 20 जनवरी को राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने नगरीय निकाय के साथ-साथ त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के तारीखों की घोषणा की थी. 22 जनवरी से नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हुई थी. 31 जनवरी को नाम वापसी होगी. 11 फरवरी को मतदान के बाद 15 फरवरी को मतगणना होगी. नगरीय निकाय चुनाव जहां एक चरण में होंगे, वहीं पंचायत चुनाव तीन चरणों में होगा. 27 जनवरी से 3 फरवरी तक नॉमिनेशन होगा. वहीं 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होगा.