Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

निकाय चुनाव 2025 : 10 नगर निगमों में महापौर के लिए 107 प्रत्याशी मैदान में, आज नाम वापसी का अंतिम दिन

रायपुर।    प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों के लिए नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी पूरी हो गई है. अब 10 नगर निगमों में महापौर पद के लिए 107 प्रत्याशी मैदान में हैं. महापौर के 2, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 18 प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त हुआ है. वहीं पार्षद पद के लिए 69 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त किए गए हैं. बता दें कि आज नाम वापसी का अंतिम दिन है. इसके बाद सभी जगहों की तस्वीरें साफ हो जाएगी कि कहां से कितने प्रत्याशी मैदान में हैं.

स्क्रूटनी के बाद 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 765 उम्मीदवार मैदान में हैं. इसके अलावा निकायों में पार्षद पद के लिए 10737 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए हैं. दुर्ग नगर निगम में महापौर पद के लिए सिर्फ दो ही प्रत्याशी आमने-सामने हैं. यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होगा. नारायणपुर व बीजापुर निकाय में भी भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर होगी.

11 फरवरी को मतदान, 15 फरवरी को मतगणना

बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए चुनाव 11 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना 15 फरवरी को कराई जाएगी. कुल 173 नगरीय निकाय के लिए नामांकित प्रत्याशियों के लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई है.