Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नगरीय निकाय चुनाव रायपुर : नामांकन की अंतिम तारीख कल, अब तक 42 उम्मीदवारों ने दाखिल किए पर्चे, 240 पार्षद पदों के लिए होना है मुकाबला

रायपुर। रायपुर जिले में नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन कल यानी मंगलवार है. आज तक विभिन्न नगरीय निकायों में कुल 25 नामांकन फार्म जमा किए गए हैं. इनमें नगर पालिका निगम रायपुर, नगर पालिका परिषद आरंग, गोबरा नवापारा, तिल्दा, मंदिर हसौद, अभनपुर, कूरा, माना कैम्प, खरोरा, समोदा और चंदखुरी शामिल हैं.

बता दें कि रायपुर जिले के 11 नगरीय निकायों में कुल 240 पार्षद पदों के लिए नामांकन दाखिल किए जाने हैं, जिसमें से अब तक केवल 42 नामांकन भरे गए हैं.

जानिए कहां भरे गए कितने नामांकन –

– नगरपालिका निगम रायपुर के 70 वार्डों में आज 7 नामांकन दाखिल किए गए हैं, कुल 14 नामांकन भरे जा चुके हैं.
– नगरपालिका परिषद आरंग के 17 वार्ड में आज 4 नामांकन दाखिल किए गए हैं, अब तक कुल 5 नामांकन हो चुके हैं.
– नगरपालिका परिषद गोबरा नवापारा के 21 वार्ड में 2 नामांकन दाखिल हो चुके हैं.
– नगरपालिका परिषद तिल्दा के 22 वार्ड में अब तक 7 नामांकन प्राप्त हो चुके हैं.
– नगरपालिका परिषद मंदिर हसौद के 20 वार्ड में 2 नामांकन दाखिल हुए हैं.
– नगरपालिका परिषद अभनपुर के 15 वार्ड में 2 नामांकन भरे गए हैं.
– नगर पंचायत कूरा के 15 वार्ड में 2 नामांकन दाखिल किए गए हैं.
– नगर पंचायत माना कैम्प के 15 वार्ड में 1 नामांकन प्राप्त हुआ है.
– नगर पंचायत खरोरा के 15 वार्ड में 2 नामांकन दाखिल हुए हैं.
– नगर पंचायत समोदा के 15 वार्ड में 3 नामांकन प्राप्त हुए हैं.
– नगर पंचायत चंदखुरी के 15 वार्ड में 2 नामांकन दाखिल किए गए हैं.