Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों को 72 घंटे में भुगतान : खाद्य मंत्री दयालदास बघेल

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों को 72 घंटे में भुगतान : खाद्य मंत्री दयालदास बघेल

Shiv Mar 11, 2026 4 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मूणत ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, अफसरों को जारी किये आवश्यक निर्देश

रायपुर- रायपुर पश्चिम के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने सोमवार को गुढ़ियारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मिथिलेश चौधरी ,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अखिलेश तिवारी अधीक्षण अभियंता छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉरपोरेशन निशांत कार्यपालन अभियंता मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन हितेंद्र यादव जोन आयुक्त जोन क्रमांक 1 वार्ड पार्षद एवं जोन अध्यक्ष विनोद अग्रवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हमर हॉस्पिटल गुढ़ियारी के समस्त चिकित्सकों उपस्थित थे।

निरिक्षण के दौरान विधायक राजेश मूणत ने अफसरों से कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों की सुविधा हेतु परिसर के खुले मार्ग को कवर करने हेतु स्टील के स्ट्रक्चर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि शेड बनने से मरीजों एवं उनके परिजनों को गर्मियों एवं बारिश दोनों मौसम में लाभ मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने शीघ्र ही जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।

मूणत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की कमी के संबंध में उच्च स्तर पर आवश्यक चर्चा पर बल दिया। इसके साथ उन्होंने परिसर में संचालित लैब में जांच हेतु आने वाले के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए गए हेतु उन्होंने करने की बात कही।

स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट ने स्टोर की जगह की कमी से अवगत कराया। मूणत ने इसे संजीदगी से लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। विधायक राजेश मूणत ने 30 जुलाई तक परिसर में चल रहे समस्त निर्माण कार्यों परिजनों के बैठने के लिए प्रतीक्षालय का निर्माण सहित सभी कार्यों का पूर्ण करने और सोनोग्राफी मशीन की व्यवस्था भी शीघ्र करने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया ।