Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

MSME को मिलेगा नया संबल, CSIDC ने गठित की ‘सूक्ष्म, लघु उद्यम सुझाव समिति’, देखिये लिस्ट…

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (CSIDC) ने राज्य में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के विकास और संवर्धन को गति देने के उद्देश्य से ‘सूक्ष्म, लघु उद्यम सुझाव समिति’ का गठन किया है। यह समिति सीएसआईडीसी अध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्य करेगी और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाओं के विकास, संधारण एवं औद्योगिकीकरण से जुड़े विषयों पर समय-समय पर चर्चा कर सुझाव देगी।

समिति में सीएसआईडीसी के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग संचालनालय के प्रतिनिधि तथा विभिन्न औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।

जानिए समिति में किन-किन लोगों को किया गया शामिल

इसमें सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रबंध संचालक विश्वेश कुमार, उद्योग संचालनालय के संचालक प्रभात मलिक, कार्यपालक संचालक एवं मुख्य अभियंता (सीएसआईडीसी) हेमंत कुटारे शामिल हैं।

इसके साथ ही उरला इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन से अश्विन गर्ग (अध्यक्ष), विक्रम जैन (महासचिव) एवं सुभाष अग्रवाल, छत्तीसगढ़ स्टील री-रोलर्स एसोसिएशन से संजय त्रिपाठी (अध्यक्ष) और बांके बिहारी अग्रवाल (महासचिव), छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज़ से शंकर बजाज (अध्यक्ष), छत्तीसगढ़ मिनी स्टील प्लांट एसोसिएशन से अशोक अग्रवाल (अध्यक्ष), छत्तीसगढ़ लघु एवं सहायक संघ से हरीश केडिया (अध्यक्ष), बीएसपी एन्सिलियरी इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन से रतन दास गुप्ता (अध्यक्ष), कोरबा जिला उद्योग संघ से श्रीकांत बुधिया (अध्यक्ष), राजनांदगांव इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन से संतोष जैन (अध्यक्ष), जिला उद्योग संघ अंबिकापुर से कौन्तिया जैसवाल (अध्यक्ष), छत्तीसगढ़ प्लास्टिक निर्माता संघ से संतोष जैन (अध्यक्ष) तथा छत्तीसगढ़ राइस मिल एसोसिएशन से कांति लाल बोथरा (अध्यक्ष) को समिति में शामिल किया गया है।