Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पूर्व सीएम के बयान पर सांसद संतोष पांडेय का पलटवार, कहा- भूपेश बघेल डर गए हैं, जितने कार्यकर्ताओं को लड़ाना चाहें लड़ा लें, जीत भाजपा की होगी

कवर्धा- पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के ईवीएम वाले बयान पर भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय ने पलटवार किया है. सांसद ने भूपेश बघेल को खुली चुनौती दी है. संतोष पाण्डेय ने कहा है कि भूपेश बघेल जितनी संख्या में अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाना चाहते हैं लड़ा लें. लेकिन जीत तो केवल भाजपा की होगी.

संतोष पांडेय ने कहा कि भूपेश बघेल को खेलना नहीं आता तो पिच खराब करने की कोशिश में लगे हैं. इस तरह कार्यकर्ताओं को भड़काकर अपने ही खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ाना चाहते हैं. इससे साफ पता चलता है कि भूपेश बघेल डर गए हैं.

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक सभा में अपने कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि सभी लोकसभा सीटों पर तीन सौ से ज्यादा कार्यकर्ता नामांकन जमा करें. ताकि अधिक संख्या में होने पर चुनाव ईवीएम से ना होकर बैलैट पेपर से हो. इसी बयान पर संतोष पाण्डेय ने पलटवार करते हुए खुली चुनौती दी है कि भूपेश बघेल जितनी संख्या में कार्यकर्ताओं को लड़ाना चाहें लड़ा लें. जीत भाजपा की होगी.