Special Story

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

दिल्ली। जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की उस…

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया ध्वजारोहण और ली परेड की सलामी

रायपुर।    राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ नारायणपुर जिले में पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। सांसद देवेन्द्र प्रताप ने कलेक्टर बिपिन मांझी और पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के साथ परेड का निरीक्षण करने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आम जनता के नाम संदेश का वाचन किया। साथ ही एकता और अखंडता का संदेश देते रंग-बिरंगे गुब्बारे नील गगन में छोड़े गए।

स्वतंत्रता दिवस समारोह परेड का नेतृत्व परेड कमांडर उप पुलिस अधीक्षक मनोज मण्डावी एवं उप कमाण्डर संजय टोप्पो ने किया। परेड में भारत तिब्बत सीमा पुलिस आईटीबीपी, 16वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, बस्तर फाईटर महिला एवं पुरूष बल, नगर सेना ने भाग लिया, जिसमें प्रथम स्थान पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस आईटीबीपी, द्वितीय स्थान पर जिला पुलिस बल और तृतीय स्थान पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और इसी प्रकार मार्च पास्ट शस्त्र रहित में प्रथन स्थान कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सुलेंगा, द्वितीय स्थान रामकृष्ण मिशन एनसीसी प्लाटून बालक वर्ग और तृतीय स्थान पर रामकृष्ण मिशन एनसीसी प्लाटून बालिका वर्ग ने प्राप्त किया।

सांस्कृति कार्यक्रम में 06 विद्यालयों ने भाग लिया, जिसमें सिनियर वर्ग में प्रथम स्थान शासकीय हाईस्कूल महावीर चौक, द्वितीय स्थान पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल बखरूपारा और तृतीय स्थान पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बंगलापारा तथा जुनियर वर्ग में प्रथम स्थान पोटा केबिन देवगांव, द्वितीय स्थान शासकीय माध्यमिक शाला बंगलापारा और तृतीय स्थान पर विशेष पिछड़ी जनजाति अबुझमाड़िया विद्यालय गरांजी ने प्राप्त किया। समारोह में 26 शहीदों के परिजनों को मुख्य अतिथि द्वारा शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य समारोह में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य समारोह में पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद मांझी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, सहित अनेक पंचायत एवं नगरीय संस्थाओं के जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।