Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नकटी ग्रामवासियों के समर्थन में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मुख्यमंत्री को लिखा खत, विधायक कॉलोनी निर्माण पर रोक लगाने की मांग

रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर, ग्राम पंचायत नकटी, विकासखंड धरसीवां, जिला रायपुर के ग्रामवासियों के हित में संवेदनशील रुख अपनाते हुए खसरा नंबर 460, रकबा 15.4790 हेक्टेयर भूमि पर छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। व कहा कि विधायक कालोनी रिक्त स्थान पर बने गरीबों का मकान तोड़कर नहीं।

सांसद श्री अग्रवाल ने अपने पत्र में कहा है कि इस भूमि पर वर्षों से लगभग 80 से अधिक गरीब परिवार वर्षों से मकान बनाकर निवासरत हैं। इन परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घर बनाए गए हैं, वहीं कई शासकीय भवन सामुदायिक भवन आदि भी इसी भूमि पर स्थित हैं। ग्राम पंचायत एवं ग्रामसभा ने भी इस योजना पर रोक लगाने की बात की है। इस भूमि को इनके पूर्वजों द्वारा चारागाह हेतु सुरक्षित की गई है यह गांव की साझा भूमि है, जिस पर कब्जाधारी ग्रामीण जन वर्तमान में ग्राम पंचायत की व्यवस्था के अनुसार निवास कर रहे हैं।

इस संवेदनशील मामले को देखते हुए पूर्व विधायक श्री देवजीभाई पटेल ने भी सांसद श्री अग्रवाल से मुलाकात कर ग्रामवासियों की पीड़ा साझा की और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि यह भूमि ग्रामीणों की जीविका और सम्मान से जुड़ी हुई है तथा यहां रह रहे अधिकांश लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन कर रहे हैं।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शासन-प्रशासन से कहा है कि ग्रामीणों के आवासीय अधिकारों की रक्षा की जाए और विधायक कॉलोनी का निर्माण कार्य केवल उस हिस्से में किया जाए जहां ग्रामीण निवासरत नहीं हैं, अथवा इसे किसी वैकल्पिक स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास आवश्यक है, लेकिन लोगों को बेघर कर के नहीं । उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि प्रशासन को यथास्थिति बनाए रखने तथा कार्यवाही पर तत्काल रोक लगाने हेतु निर्देशित करे ।