Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

शिक्षा को बनाया राष्ट्र निर्माण का आधार, संसद में मुखर हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल

नई दिल्ली/रायपुर।  लोकसभा में रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने भिलाई टाउनशिप एवं उससे जुड़े खनन क्षेत्रों में संचालित सेल–भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के विद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को लोकसभा में प्रभावी ढंग से उठाकर एक बार फिर अपनी सजगता, संवेदनशीलता और दूरदर्शिता का परिचय दिया है।

बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में इस्पात मंत्री से भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित विद्यालयों की संख्या, उनके भौतिक अवसंरचना के नवीनीकरण एवं उन्नयन की योजनाओं तथा शिक्षकों की उपलब्धता और उनके व्यावसायिक विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी पर जानकारी मांगी।

सांसद बृजमोहन का कहना है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत आधारशिला है। भिलाई टाउनशिप एवं खनन क्षेत्रों में संचालित सेल–बीएसपी के विद्यालयों में बच्चों को सुरक्षित, आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा संचालित विद्यालयों में आधारभूत संरचना का सतत उन्नयन, योग्य शिक्षकों की उपलब्धता और उन्हें आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से सशक्त करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप समग्र एवं भविष्योपयोगी शिक्षा मिल सके।

केंद्रीय इस्पात मंत्री एच. डी. कुमारास्वामी ने बताया कि, सेल-बीएसपी द्वारा भिलाई टाउनशिप एवं खनन क्षेत्र में कुल 10 विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं, जिनकी नियमित मरम्मत एवं रख-रखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही, योग्य शिक्षकों की सुनियोजित तैनाती एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप सीबीएसई द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षकों के सतत व्यावसायिक विकास की भी समुचित व्यवस्था है।

सांसद बृजमोहन ने यह भी स्पष्ट किया कि वे भिलाई सहित छत्तीसगढ़ के प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य के लिए संसद से लेकर जमीन तक निरंतर आवाज उठाते रहेंगे और शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अनदेखी को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में यह विषय उठाकर न केवल भिलाई के हजारों विद्यार्थियों और अभिभावकों की चिंताओं को आवाज़ दी, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थानों में गुणवत्ता, सुरक्षा और आधुनिकता से कोई समझौता न हो।

उनकी यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में जवाबदेही, पारदर्शिता और सतत सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भिलाई सहित छत्तीसगढ़ के नागरिकों ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल के इस सार्थक और जनहितकारी प्रयास की सराहना की है, जो यह दर्शाता है कि वे सदैव शिक्षा, युवाओं और भविष्य निर्माण के मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।