Special Story

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस के खिलाफ ED जांच पर बोले सांसद बृजमोहन अग्रवाल, “जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा”

रायपुर।   छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चल रही कार्रवाई को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज मीडिया से चर्चा करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा, “जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा।” कांग्रेस ने अपने शासनकाल में छत्तीसगढ़ को लूटने, भ्रष्टाचार फैलाने और जनता के अधिकारों का हनन करने का कार्य किया, जिसकी जांच अब ED कर रही है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि, “कांग्रेस शासन में जिस प्रकार से सरकारी योजनाओं में घोटाले हुए, जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग किया गया, उसके प्रमाण अब सामने आ रहे हैं। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही निश्चित रूप से होगी।”

कांग्रेस द्वारा ED कार्रवाई के विरोध में किए जा रहे प्रदर्शनों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, “ED एक स्वतंत्र और निष्पक्ष एजेंसी है, जो कानून के दायरे में रहकर जांच कर रही है। यदि कांग्रेस को लगता है कि जांच में कोई त्रुटि है, तो उनके लिए न्यायालय का दरवाजा हमेशा खुला है। उन्हें कोर्ट जाना चाहिए, सड़क पर ड्रामा करने से सच्चाई नहीं बदलेगी।”

बृजमोहन अग्रवाल ने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध भाजपा सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी बड़ा चेहरा क्यों न हो।