Special Story

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उपराष्ट्रपति चुनने किया मतदान

रायपुर/दिल्ली। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उपराष्ट्रपति चुनने मतदान किया। उन्होंने सोशल मीडिया में बताया, आज संसद भवन में साथी सांसदों के साथ एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन को उप राष्ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक विजय दिलाने के संकल्प के साथ मतदान किया। विश्वास है कि उनके अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और दूरदर्शी नेतृत्व से राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। उपराष्ट्रपति पद के लिए संसद भवन में मतदान की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से जारी है। इस चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद और मंत्री हिस्सा लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा, भाजपा सांसद कंगना रनौत और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने संसद भवन पहुंचकर अपना वोट डाला। एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव पर कहा, “यह भारतीय राष्ट्रवाद की बड़ी जीत होने वाली है। हम सब एक हैं और एक रहेंगे। हम चाहते हैं कि ‘विकसित भारत’ बने। यह जीत उस दिशा में ले जाएगी।”  उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान नए संसद भवन में शाम 5 बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना शाम 6 बजे शुरू होगी और परिणाम देर शाम तक आने की उम्मीद है।