Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अंतर्राष्ट्रीय अग्र विभूति अलंकरण समारोह 2025 में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर।  छत्तीसगढ़ के रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज राजस्थान के सीकर स्थित श्री खाटू श्यामजी की पावन नगरी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय द्वितीय अग्र विभूति अलंकरण समारोह 2025 में शामिल हुए। इस भव्य आयोजन का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा किया गया, जिसमें देश-विदेश से आए विशिष्ट अग्रजनों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि यह समारोह न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करता है, बल्कि समाज में सेवा भावना, सामाजिक समरसता और उद्यमशीलता को भी नई ऊँचाइयाँ देता है। उन्होंने कहा कि अग्र समाज ने सदा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, और ऐसे आयोजन समाज को प्रेरित करते हैं कि वह नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़े रखें।

समारोह में विभिन्न राज्यों और देशों से आए अग्र बंधुओं ने समाज की उपलब्धियों और भावी दिशा पर संवाद किया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आयोजन समिति को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज को संगठित करने के साथ-साथ सामाजिक और राष्ट्रीय विकास की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होते हैं।

श्री अग्रवाल ने भगवान श्री खाटू श्यामजी के दर्शन कर छत्तीसगढ़ समेत समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।