Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नमो इंपैक्ट कॉफी टेबिल बुक का किया विमोचन

नई दिल्ली/रायपुर।       प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की दस वर्षों की नीतियों पर आधारित नमो इंपैक्ट कॉफी टेबिल बुक का विमोचन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में संपन्न हुआ। नमो इंपैक्ट कॉफी टेबल बुक के अंग्रेजी संस्करण के लोकार्पण के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, आज सारी दुनिया नरेंद्र मोदी सरकार की विकास और लोक कल्याणकारी नीतियों की प्रशंसा कर रही है, मोदी सरकार में देश का लगातार कायाकल्प हो रहा है।

लेखक अतुल सिंघल ने कहा कि वह विगत दस वर्षों से नरेन्द्र मोदी सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को लेकर विशेषज्ञों के साथ उनका विश्लेषण कर रहे थे। उनकी इस कार्यक्रम को काफी सराहा गया। जिसके बाद उन्होंने इसे कॉफी टेबिल बुक का रुप दिया। उन्होंने कहा कि नमो इम्पेक्ट कॉफी टेबिल बुक की हिंदी संस्करण की प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेंट की जा चुकी है जिसकी उन्होंने भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

कार्यक्रम में केंद्रीय आवास और शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, भाजपा सह राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, असम और नागालैंड के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी,
दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय जौली, दिल्ली सरकार के पूर्व संसदीय सचिव डॉक्टर नंद किशोर गर्ग, सुप्रसिध्द समाजसेवी विनीत लोहिया, नमो इम्पेक्ट टीवी के चैयरमैन जगदीश राय गोयल, प्रोफेसर सुरेश चंद सिंघल समेत तमाम गणमान्यजन उपस्थित रहे।