Special Story

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 24 वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

रायपुर।       रायपुर सांसद एवं पूर्व शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को राजधानी रायपुर के जे.आर.दानी शास. कन्या उत्कृष्ट, हिन्दी माध्यम विद्यालय में 24 वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 9 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 5 संभाग के 1790 प्रतिभागी और 300 कोच तथा मैनेजर हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, पढ़ाई के साथ खेलकूद और अन्य अतिरिक्त पाठ्येतर गतिविधियाँ भी अत्यंत आवश्यक हैं। ये न केवल शारीरिक फिटनेस में मदद करती हैं, बल्कि बच्चों के मानसिक विकास, टीमवर्क, नेतृत्व कौशल और आत्मविश्वास को भी बढ़ाती हैं। इन गतिविधियों से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है और वे तनाव से मुक्त रहते हैं। खेलकूद के माध्यम से अनुशासन, समर्पण और समय प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण जीवन कौशल भी सीखी जा सकती हैं, जो जीवन में सफलता पाने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि, आज समय बदल चुका है, खेलों के माध्यम से भी करियर बनाया जा सकता है। साथ ही इससे हम अपना अपने स्कूल, शहर और प्रदेश का नाम देश दुनिया में रौशन कर सकते हैं।हाल ही में हुए ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में देश के खिलाड़ियों ने दुनिया को अपनी क्षमता दिखाई साथ ही विजेताओं को पुरुस्कार के रूप में करोड़ों रुपए भी मिले। आप सब भी खेलों के माध्यम से अपना भविष्य बना सकते हैं।

इस अवसर पर खिलाड़ियों के मार्च पास्ट किया और मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल को सलामी दी। श्री अग्रवाल ने भी गुब्बारों को हवा में छोड़कर प्रतियोगिता के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की।
इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के साथ ही पार्षद सीमा कंदोई, शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।