Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त के निधन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने व्यक्त किया गहरा शोक

रायपुर।  छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं भारत सरकार के पूर्व रक्षा सचिव शेखर दत्त के निधन पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा कि श्री दत्त एक अत्यंत कुशल प्रशासक, दूरदृष्टि संपन्न नीति-निर्माता और जनहित के लिए समर्पित व्यक्ति थे।

उन्होंने कहा कि शेखर दत्त ने छत्तीसगढ़ राज्य में राज्यपाल के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, सुशासन और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका सादगीपूर्ण जीवन, प्रशासनिक अनुभव और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका निधन देश और छत्तीसगढ़ की अपूरणीय क्षति है।

बृजमोहन अग्रवाल ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।