Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

महिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज व आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू हस्ताक्षरित

रायपुर। आईसीएफएआई विश्वविद्यालय रायपुर और महिला चेंबर ऑफ कॉमर्स, छत्तीसगढ़ के बीच 11 दिसंबर 2025 को एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इसका उद्देश्य महिलाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देना, छात्रों के कौशल का विकास करना और भविष्य में संयुक्त कार्यक्रमों के जरिए परस्पर सहयोग को मजबूत बनाना है।

एमओयू साइनिंग के दौरान महिला चेंबर ऑफ कॉमर्स की प्रदेश अध्यक्षा डॉ. इला गुप्ता, कोषाध्यक्ष नम्रता श्रीकांत अग्रवाल, कंसल्टेंट आभा मिश्रा और संरक्षक मीनाक्षी टूटेजा मौजूद रहीं। विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति डॉ. शिव दयाल पांडे, रजिस्ट्रार डॉ. मनीष उपाध्याय और प्रबंधन संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ. आर्ची दुबे ने कार्यक्रम में सहभागिता दी।

यह समझौता महिलाओं को उद्यमिता प्रशिक्षण, कौशल विकास, जागरूकता कार्यक्रम और व्यवसायिक परामर्श जैसे अवसर प्रदान करेगा। दूसरी ओर, छात्रों को उद्योग आधारित एक्सपोज़र, स्टार्टअप मार्गदर्शन, मेंटरशिप और फील्ड अनुभव के नए अवसर मिलेंगे। इस साझेदारी से विद्यार्थी लाइव प्रोजेक्ट्स, शोध, कार्यशालाओं और उद्यमियों के साथ इंटरैक्शन के माध्यम से अपने व्यावसायिक कौशल और नेतृत्व क्षमता को और मजबूत कर सकेंगे।

ग्रामीण व उपनगरीय क्षेत्रों की महिलाओं को वित्तीय साक्षरता, बाज़ार समझ और व्यवसाय विस्तार के लिए विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध होगा। भविष्य में दोनों संस्थान संयुक्त रूप से सेमिनार, कॉन्फ्रेंसेस, ट्रेनिंग कैंप, स्टार्टअप इनक्यूबेशन गतिविधियाँ और दीर्घकालिक परियोजनाओं का संचालन करेंगे। इससे छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता विकास और युवाओं की कौशल वृद्धि पर दीर्घकालिक सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

यह एमओयू राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले एक मजबूत सहयोगी मॉडल की नींव रखता है।