Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड क्र. 59 में 20 वर्षों का बदला इतिहास, भाजपा प्रत्याशी अंजली जितेंद्र गोलछा ने 2670 वोटो के बड़े अंतर से जीतकर ढहाया कांग्रेस का किला

रायपुर।    छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा ने पहली बार इतनी बड़ी जीत हासिल की है। राजधानी रायपुर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड क्र. 59 में वार्ड बनने के 20 वर्षों से कांग्रेस के पार्षद रहे सुमीत दास, अमित दास के किले को भाजपा प्रत्याशी अंजली जितेंद्र गोलछा ने ध्वस्त किया। इस बार के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अंजली जितेंद्र गोलछा को कुल 5398 मत प्राप्त हुए कांग्रेस के कविता अमित दास को 2727 मत प्राप्त हुए । 2670 वोटो के बड़े अंतर से भाजपा प्रत्याशी अंजली जितेंद्र गोलछा ने बड़ी जीत हासिल दर्ज की इस जीत के साथ कांग्रेस का 20 वर्षों का वर्चस्व भी समाप्त हो गया। भाजपा के वरिष्ठ सदस्य जितेंद्र गोलछा ने बताया कि यह जनमत जनता के द्वारा चुना गया है। पिछले 20 वर्षों से निरंतर अपना गढ़ समझने वाले कांग्रेस के दास बंधुओ की करारी हार से यह स्पष्ट होता है कि वार्ड के अंदर उनका कितना आक्रोश था। पिछले 20 वर्षों से कांग्रेस के पार्षद ने आम जनता का शोषण किया। वार्ड के अंदर मनमाने ढंग से काम कर चारों ओर सिर्फ अपराधिक घटनाएं, भ्रष्टाचार, अवैध वसूली, अवैध निर्माण, शराब,गांजे, सट्टे जुए के कारोबार करने वाले को विशेष संरक्षण देकर उनके व्यापार को ओर बढ़ाया। वार्ड के आम जनता के कार्य प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजनाएं, राशन कार्ड, मजदूर कार्ड जैसे अनेक योजनाओं को आम जनता तक सुचारू रूप से पहुंचा पाने में असमर्थ रहे। सिर्फ अपने चहते को योजनाओं का लाभ दिया। आम जनता का आक्रोश समय समय में देखने को मिलता था। सभी नगरीय निकाय चुनाव के इंतजार में थे। चुनाव के चालू होते ही शुरू से आम जनता ने तय कर लिया था कि इस बार बदलाव लाना है। जिसका परिणाम स्पष्ट दिखता है जितने वोट कांग्रेस प्रत्याशी को मिले उतने वोटो के अंतर से अंजली जितेंद्र गोलछा ने बड़ी जीत हासिल की।

अंजली गोलछा वार्ड के लिए संभ्रांत परिवार शिक्षित और संस्कारी नया चेहरा है। जितेंद्र गोलछा ने बताया कि इस जीत के बाद वार्ड में जो अव्यवस्था फैली है। उसे तुरंत दूर किया जाएगा वार्ड को रायपुर राजधानी के अनुरूप एक नई पहचान दी जाएगी। आम जनता की समस्याओं एवं शासकीय योजनाओं के लाभ के लिए समय समय पर शिविर का आयोजन मोहल्ला स्तर में किए जाएगा। वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के लिए ई टॉयलेट,सड़क, पेय जल, नाली, गार्डन सभी विकास कार्य स्मार्ट सिटी की तर्ज पर किए जायेंगे। इसके साथ पढ़ने वाले बच्चों को शिक्षा प्रोत्साहन के लिए विशेष प्रयास, वार्ड की महिलाओं के लिए घर बैठे कार्य करने के लिए प्रशिक्षण शिविर, रोजगार के नए नए साधन सभी को उपलब्ध हमारी पहली प्राथमिकता होगी।