Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सीएम साय के सामने 140 से ज्यादा नक्सली करेंगे सरेंडर, गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा –

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने छत्तीसगढ़ के 140 से ज्यादा नक्सली सरेंडर करेंगे. 17 अक्टूबर शुक्रवार को जगदलपुर में नक्सली नेता रूपेश के नेतृत्व में नक्सली 100 से अधिक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटेंगे.

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों के सरेंडर पर कहा, बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर करने को तैयार हैं. हम नक्सलियों का रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत करेंगे. जगदलपुर में ऑफिसियल सरेंडर अनाउंस होंगे. कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साव के सामने रूपेश और उसके साथी सरेंडर करेंगे. इसकी तैयारी में पुलिस महकमा जुटा हुआ है. गृहमंत्री शर्मा ने कहा, बस्तर की जनता लाल आतंक नहीं चाहती.

दीपक बैज के आरोपों पर विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ का नेतृत्व हमने झीरम में खोया था. ये कांग्रेस के नेता हैं, जिनको हमने खोया था. झीरम घाटी का रिपोर्ट जेब में है बोलकर 5 साल निकाल दिए. आज जो परिवर्तन हो रहा नई सरकार के प्रयास से हो रहा है. PM नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर विजय शर्मा ने कहा, 31 अक्टूबर की रात को प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ आएंगे और एक नवंबर राज्योत्सव के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे. फिर प्रधानमंत्री 28, 29, 30 नवंबर को रायपुर में रहेंगे, वे डीजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे.