Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर जिले के 10 नगरीय निकायों में 11 लाख से अधिक मतदाता करेंगे वोट, जिला प्रशासन की तैयारी पूरी

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव 2025 के तहत कल रायपुर नगर निगम सहित जिले के अन्य 10 नगरीय निकायों में मतदान होगा। सभी जगहों पर मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है. चुनाव आयोग ने सभी मतदान केंद्रों में मतदान की व्यवस्था पूरी कर ली है और सोमवार की सुबह ही मतदान सामग्री का वितरण कर मतदान दलों को केंद्रों पर भेज दिया गया है.

रायपुर नगर निगम में बनाए गए हैं 1095 मतदान केंद्र

रायपुर नगर निगम में मतदान के लिए 70 वार्डों में कुल 1095 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इसमें कुल मतदाताओं की संख्या 10 लाख 36 हजार 118 है. इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 5 लाख 18 हजार 954 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 5 लाख 16 हजार 908 है. तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 256 है.

जिले के 10 निकायों में 11 लाख से अधिक मतदाता

रायपुर जिले में सभी 10 नगरीय निकायों के 240 वार्ड में कुल 11 लाख 68 हजार 373 मतदाता हैं. जिनमें पुरूष मतदाता 5 लाख 83 हजार 807, महिला मतदाता 5 लाख 84 हजार 307 एवं तृतीय लिंग मतदाता की संख्या 259 हैं. रायपुर नगर निगम मे मतदान को सुचारू रूप से कराने के लिए 104 सेक्टर ऑफिसर की नियुक्ति की गई है. वहीं जिले में कुल 136 सेक्टर ऑफिसर हैं.