Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर में जुटेंगे देशभर से 1000 से अधिक चुनिंदा बुनकर, नवाचारों पर होगा मंथन

रायपुर। सहकार भारती बुनकर प्रकोष्ठ का प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन 23 व 24 अगस्त 2025 को रायपुर के जैनम मानस भवन में होगा, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शिरकत कर सकते हैं. सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी ने बताया, अधिवेशन के उद्घाटन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आ सकते हैं। जल्द इसकी स्वीकृति मिल सकती है. केंद्रीय उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह भी इस आयोजन में शामिल होंगे.

डॉ. जोशी ने बताया कि संगठन अपने विभिन्न प्रकोष्ठों के माध्यम से 28 प्रदेशों के 650 से अधिक जिलों में सक्रिय है. राष्ट्रीय अधिवेशन में बुनकर उ‌द्योग की वर्तमान चुनौतियों एवं भविष्य की संभावनाओं, नवाचारों पर बुनकर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा. इस कार्य को निश्चित रूप से गति मिलेगी और सहकार से समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा.

सहकार भारती का मानना है कि हस्तकरघा केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक पहचान है. सही दिशा और संसाधन मिलने पर यह न केवल लाखों बुनकर परिवारों को आत्मनिर्भर बना सकता है, बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर सशक्त कर सकता है.