Special Story

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का समुचित लोगों को नहीं…

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर जारी, अगले तीन दिन तेज बारिश और अंधड़ का अलर्ट, कई जिलों में बाढ़ की चेतावनी!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसूनी बादल पूरी रफ्तार से मेहरबान हैं, लेकिन राहत के साथ अब आफत की भी आशंका बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और अंधड़ का यलो अलर्ट जारी किया है। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ और बस्तर संभाग के जिलों में तेज बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति बन सकती है।

पिछले 24 घंटों में अम्बिकापुर में सबसे ज्यादा 29.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जबकि दुर्ग में सबसे ठंडा 21.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक सक्रिय मानसून का असर प्रदेश भर में बना रहेगा।

रायपुर समेत बिलासपुर, सरगुजा संभाग के जिलों में 6 और 7 जुलाई को भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। राजधानी में फिलहाल आसमान में बादल छाए हुए हैं और गरज-चमक के साथ बौछारें कभी भी शुरू हो सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस दौरान तापमान 24 से 27 डिग्री के बीच रहेगा।