Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सड़क हादसे में मोना सेन घायल : नेशनल हाईवे-30 पर कार और बाइक में हुई टक्कर, केश शिल्प बोर्ड अध्यक्ष समेत तीन लोग घायल

कोंडागांव केश शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष और अभिनेत्री मोना सेन भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गयी है। हादसा छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में हुई है। जानकारी के मुताबिक वो शोकसभा के कार्यक्रम में जा रही थी, इसी दौरान उनकी कार तेज रफ्तार बाइक से टकरा गयी। ये दुर्घटना फरसगांव नेशनल हाइवे-30 में घटी है।

केश शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष और अभिनेत्री मोना सेन और बाइक सवार दो लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं। घटना के बाद फरसगांव अस्पताल मोना सेन ने दोनों घायलों को अपने ही कार से पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार, सड़क हादसा फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मस्सू कोकोड़ा पेट्रोल पम्प के पास हुआ है। इस दौरान केश शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष और अभिनेत्री मोना सेन की कार और एक बाइक आपस में टकरा गई।

मोना सेन पूर्व सासंद दिनेश कश्यप के पुत्र शोक में शामिल होने फरसागुडा जा रही थी। इसी बीच यह हादसा हुआ है। हादसे में घायल मोना सेन समेत तीन लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं इस दौरान उनसे मुलाकात करने धरसींवा के पूर्व विधायक और पूर्व कवर्धा विधायक अस्पताल पहुंचे हुए हैं। आपको बता दें कि मोना सेन को राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है।