Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

गरीब अति पिछड़े जनजातीय परिवार को आत्मनिर्भर बनाने वाली ‘पीएम जन मन योजना’ पर मोदी करेंगे पहाड़ी कोरवाओं से बात

जशपुर। देश के विभिन्न राज्यों में गरीब अति पिछड़े जनजातीय परिवार के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने वाली पीएम जन मन योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जनवरी को जशपुर जिले के 2 पहाड़ी कोरवाओं से वर्चुअल चर्चा करेंगे. प्रधानमंत्री से चर्चा को लेकर पहाड़ी कोरवा परिवार में उत्साह दिखाई दे रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल चर्चा के लिए बगीचा विकास खंड का दूरस्थ कुटमा गांव का चयन किया गया है. यहां रहने वाले पहाड़ी कोरवाओं को सप्ताह भर से प्रत्येक बिंदु पर समझाइश दी जा रही है. कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने बताया कि इसमें पीएम जन मन योजना से गरीब परिवार के लोगों को मिलने वाली 11 तरह की सेवाओं की विस्तृत जानकारी के अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी बातें भी बताई जा रही हैं.

जिले से विभिन्न विभागों की जानकारी के अलावा केंद्र से भी विशेष प्रशिक्षकों की टीम को यहां भेजा गया है. दिल्ली की प्रशिक्षक दीपिका शर्मा ने बताया कि पीएम जन मन योजना से गरीब परिवार के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की खातिर कुटमा गांव में ही वन धन केंद्र स्थापित किया जा रहा है. इस केंद्र में महुआ, बांस, तेन्दूपत्ता जैसी विभिन्न वनोपज को सरकारी दर से खरीदा जाएगा, जिसका व्यवसायिक उत्पाद तैयार कर उसके लाभ में भी संग्राहकों को भागीदार बनाया जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वर्चुअल मुलाकात को लेकर गांव के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है. प्रधानमंत्री से चर्चा करने वाले दोनों पहाड़ी कोरवा परिवार के लोग काफी खुश हैं. इसके अलावा कुटमा गांव मे आऐ दिन जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी पहुंच कर सरकार की योजनाओं से जोड़ने के लिए तत्काल आवश्यक दस्तावेज तैयार कर रहे हैं.