Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मोदी सरकार के 11 साल पूरे : PCC चीफ बैज की सीएम को चुनौती, कहा – कांग्रेस और BJP सरकार के कामकाज को लेकर ओपन डिबेट के लिए डेट, समय और चौक कर लें तय

रायपुर। मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा सरकार पर हमला बोला. पूरे देश में बीजेपी की प्रेसवार्ता पर बैज ने कहा, भाजपा ने 11 साल की नाकाम उपलब्धियों का झूठ जनता को परोसी है. मोदी जुमले की सरकार चला रहे है. 11 साल में मोदी सरकार हर क्षेत्र में विफल हुई. बैज ने मोदी सरकार के 11 साल पर सवाल उठाया कि क्या पेट्रोल डीजल सस्ते में मिला? क्या महंगाई कम हुई? क्या 500 में सिलिंडर मिल रहा है? क्या अच्छे दिन आ रहे हैं? 2 करोड़ रोजगार दिया क्या ? उन्होंने मोदी के 11 साल के कामकाज पर मुख्यमंत्री साय को ओपन डिबेट की चुनौती दी है. बैज ने कहा, डेट, समय और चौक तय कर लीजिए. कांग्रेस और बीजेपी सरकार के कामकाज को लेकर डिबेट के लिए चुनौती देता हूं. मुख्यमंत्री चुनौती स्वीकार कर लें.

दीपक बैज ने कहा, देश का विकास दर 6 % से कम हुआ है. मेक इन इंडिया फेक इन इंडिया साबित हुआ है. मोदी सरकार देश की अर्थव्यवस्था को डुबाने में लगे हैं. 11 साल में देश की अर्थव्यवस्था चौपट कर दी है. मोदी सरकार ट्रिलियन इकॉनमी की बात करते हैं, यहां प्रति व्यक्ति आय में भारत कही नहीं है. हंगर जेंडेक्स में भारत 105वें स्थान में है. विकसित भारत बनाम वंचित भारत चल रहा है. देश का 40% हिस्सा चंद लोगों के मुट्ठी में है. क़ानून व्यवस्था ग्यारह साल में पूरी बर्बाद हुई. पहलगाम के हमले से पहले इंटेलिजेंस से इनपुट था, इसके बाद भी केंद्र सरकार वहां सुरक्षा व्यवस्था देने में नाकाम रही. देश पूछता रहा कि इसका जिम्मेदार कौन है. विपक्ष सरकार के साथ था, सेना पर हमको गर्व था, लेकिन व्यापार के लिए ट्रंप की ओर से सीजफायर घोषित किया गया. अमेरिका कौन है जो हस्तक्षेप कर सकता है. इस पर पीएम के मुंह से एक शब्द नहीं निकला.

‘इस बार जुमला सरकार’ बुकलेट का किया विमोचन

प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ला, पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा समेत अन्य नेता मौजूद रहे. इस मौके पर मोदी सरकार के 11 साल के कार्यों का तैयार बुकलेट का विमोचन किया गया, जिसका नाम “इस बार जुमला सरकार” रखा गया है.