Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मोदी ने पीएम जनमन योजना की हितग्राही मानकुंवर से की चर्चा

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष पिछड़ी जनजाति के हितग्राहियों से बातचीत का सिलसिला छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा गांव की पीएम जनमन योजना की हितग्राही मानकुंवर से चर्चा कर की।

प्रधानमंत्री ने मनकुंवारी बाई से पूछा कि उन्हें सरकार की किन-किन योजनाओं का लाभ मिला है ?

इसके जवाब में मनकुंवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित पक्के मकान में हम रहते हैं। पहले बिजली न होने की वजह से बहुत दिक्कत होती थी अब नहीं होती। प्रधानमंत्री मोदी को मनकुंवारी ने बताया कि उनके परिवार में 5 लोग हैं। पहले जंगल जाकर सुखी लकड़ी इकट्ठा करना पड़ता था, उन्हें जलाकर ही खाना बना पाते थे, इस पूरे क्रम में बहुत समय जाता था लेकिन आज उज्जवला योजना के तहत मिले गैस सिलेंडर से खाना कम समय में आसानी से बन जाता है। इसी बीच प्रधानमंत्री ने पूछा- कोई नई रेसिपी सीखी या नहीं आपने ! जिसके जवाब में मनकुंवारी ने बताया कि अब धुस्का, भजिया जैसी चीज़ें आसानी से बना लेती हूं।

मनकुंवारी हम पहाड़ी कोरवा हैं, हम पहाड़ों में रहने वाले हैं, पीने का पानी हम सबके लिए एक बड़ी चुनौती थी लेकिन आज सरकार ने घर तक पीने का साफ पानी पहुंचा दिया है। मनकुंवारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इन योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया जिसे स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि- आपके धन्यवाद के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं कि आपने न केवल इन योजनाओं का लाभ लिया बल्कि दूसरे हितग्राहियों को भी योजनाओं का लाभ दिलाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि – जब योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिलता है तो प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। इस दौरान सीएम साय, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, पत्थलगांव विधायक गोमती साय उपस्थित रहे।