Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जनपद पंचायत में मनरेगा कर्मियों का हंगामा, संकाय सदस्य पर अभद्र व्यवहार करने का लगाया आरोप, कार्रवाई नहीं होने पर काम बंद करने की दी चेतावनी

राजिम।   जनपद पंचायत फिंगेश्वर में कार्यरत संकाय सदस्य अभयप्रकाश साहू पर मनरेगा विभाग के कर्मचारियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कार्यालयीन कार्य ठप करने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सौंपे गए लिखित शिकायत में बताया गया कि 20 मई 2025 को सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर के दौरान अभयप्रकाश साहू ने तकनीकी सहायक के साथ अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया और सार्वजनिक रूप से अमर्यादित व्यवहार किया है। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

शिकायत में कहा गया है कि ओमप्रकाश साहू द्वारा कार्यालयीन समय में मां-बहन की गालियां देना, महिला कर्मचारियों पर अश्लील टिप्पणियां और अधिकारियों को अपमानित करने जैसे कृत्य लगातार किए जाते रहे हैं। आरोपों के अनुसार, उन्होंने स्वयं को शक्तिशाली बताते हुए कहा कि “जनपद सीईओ को मैं अपनी जेब में रखता हूं” और मनरेगा कर्मचारियों की गोपनीय प्रतिवेदन (सीआर) खराब करवा सकते हैं। इस मामले में हारवेन्द्र साहू (डाटा एंट्री ऑपरेटर) एवं ईश्वर यदु (सहायक ग्रेड-03) ने भी घटना स्थल पर मौजूद रहने की पुष्टि की है।

संकाय सदस्य के दुर्व्यवहार से प्रताड़ित हो चुके हैं मनरेगा कर्मी

मनरेगा कर्मचारियों का कहना है कि संकाय सदस्य के इस दुर्व्यवहार से वे मानसिक रूप से प्रताड़ित हो चुके हैं और अब कार्यालयीन कार्य से विरत रहेंगे जब तक संकाय सदस्य अभयप्रकाश साहू को पद से हटाया नहीं जाता। शिकायत की प्रतिलिपि आयुक्त महात्मा गांधी नरेगा, कलेक्टर गरियाबंद, सीईओ जिला पंचायत गरियाबंद, एसडीएम राजिम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी गई है। इस घटना क्रम से जनपद में प्रशासनिक माहौल में असंतोष है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।