Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

चार महीनों से मनरेगा कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, कल से करेंगे तीन दिन की सांकेतिक हड़ताल, सीएम के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

रायपुर। चार महीनों से वेतन से वंचित मनरेगा कर्मचारी 3 दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के माध्यम से अपनी पीड़ा सरकार को अवगत कराएंगे. 26 व 27 मार्च को जिले में कर्मचारी हड़ताल में रहेंगे. 27 मार्च को सभी जिलों मे रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन देंगे. 28 मार्च को राज्यस्तरीय हड़ताल आयोजित कर रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम से ज्ञापन सौंपेंगे. 

छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अजय सिंह क्षत्री ने बताया कि हड़ताल के लिए जनपद जिलों में ज्ञापन सौंपा जा चुका है. बीते एक साल में मनरेगा कर्मचारी मानव संसाधन लागू कराने संघर्ष करते रहे. कमेटी भी बनी जिसे 15 दिवस में रिपोर्ट सौंपना था, लेकिन प्रशासन की उदासीनता के चलते निर्णय नहीं हुआ. इसके विपरीत मनरेगा के कार्यो के अलावा कर्मचारियों पर पीएम आवास, पीएम जनमन, स्वच्छ भारत मिशन एवं अन्य विभागों के भी कार्य लिए जा रहे हैं.

उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के शासन स्तर से तय सभी लक्ष्यो को मनरेगा कर्मचारियों ने अपना पसीना बहाकर दिन-रात कड़ी मेहनत कर पूरा किया है. इन्हें विगत चार माह से वेतन भी नहीं दिया गया. 26 मार्च से प्रदेश भर के 12 हजार मनरेगा कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. प्रदेश स्तर पर 28 मार्च को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम से ज्ञापन सौंपा जाएगा.