Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

BSP प्रबंधन के फैसलों के खिलाफ जारी रहेगा विधायक का सत्याग्रह : देवेंद्र यादव ने कहा – जब तक बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज से चर्चा नहीं होगी उपवास नहीं तोड़ेंगे

दुर्ग। भिलाई में बीएसपी प्रंबधन की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पहले ही सांसद विजय बघेल और पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने बीएसपी कर्मचारियों की समस्याओं को ठीक करने रिटेंशन के फैसले को बदलने के लिए 10 दिनों का समय दिया है। वहीं इस तुगलकी फैसलों के खिलाफ कर्मचारियों और अधिकारियों के हक के लिए विधायक देवेंद्र यादव सत्याग्रह पर बैठ हुए हैं। देवेंद्र यादव ने अपना उपवास तीसरे दिन भी खत्म नहीं किया। बीएसपी प्रबंधन की ओर से आज आए प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के बाद विधायक यादव ने कहा कि जब तक डायरेक्टर इंचार्ज से चर्चा नहीं होगी वे अपना उपवास नहीं तोड़ेंगे। भिलाई को बिकने से बचाने के लिए बैठे रहेंगे।

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि शहर की बसाहट को जिंदा रखने और शहर को बचाने के लिए वे सत्याग्रह पर बैठे हैं। उनका झगड़ा बीएसपी प्रबंधन से नहीं बल्कि उनकी बनाई पॉलिसी से है। उन्होंने बताया कि बीएसपी के डॉयरेक्टर इंचार्ज का ऑपरेशन हुआ है, इसलिए वे तीन दिनों तक नहीं मिल पाएंगे। बीएसपी के अधिकारियों ने उन्हें अनशन खत्म करने को कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया है। वे तब तक उपवास में रहेंगे जब तक उनकी डीआईसी से चर्चा नहीं होती।

भिलाई को बिकने से बचाएंगे, राहुल गांधी को देंगे जानकारी : देवेंद्र यादव

बता दें कि आज सुबह 11 बजे बीएसपी के अधिकारी, एसडीएम हितेश पिस्दा और सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी चर्चा करने सत्याग्रह स्थल पहुंचे थे, लेकिन चर्चा का समय शाम 4 बजे रखा गया। इसके बाद शाम को बीएसपी की ओर इस्पात भवन से जीएम अतुल नऊटीयाल, आईआर से जीएम जेएन ठाकुर चर्चा करने पहुंचे थे, लेकिन देवेंद्र यादव ने उन्हें वापस लौटा दिया। इधर विधायक देवेन्द्र यादव का समर्थन करने युवा कांग्रेस सहित कई सेक्टर से महिलाएं भी पहुंची थीं। विधायक ने कहा कि हम भिलाई को बिकने से बचाने के लिए बैठे हैं। इस बात की सूचना सांसद राहुल गांधी को भी देंगे।