Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

हिन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल संजय नगर में विधायक सुनील सोनी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान तहत पेड़ लगाकर वृक्षारोपण का दिया संदेश

रायपुर।  हिन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल, आर.डी.ए.प्लाट, संजय नगर में आज ग्रीन डे मनाया गया। इस अवसर पर संजय नगर गार्डन में अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं ने वृक्षारोपण करते हुए कार्यक्रम एवं राखी प्रतियोगिता में सम्मिलित छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र भी वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रायपुर दक्षिण विधानसभा के विधायक माननीय सुनील सोनी जी ने शाला के विद्यार्थियों को पेड़ो के महत्व और उसकी आवश्यकता के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया।

उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पेड़ लगाकर उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आव्हान किया। श्री सोनी ने कहा कि जीवन में पेड़ों का बड़ा महत्व है। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से ये नारा लगवाया “ जीवन बचाओ-पेड़ बचाओ” । श्री सोनी ने शाला में विगत दिनों आयोजित राखी प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार भी प्रदान किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता मिर्जा एजाज बेग सदस्य भा.ज.पा. प्रदेश कार्यसमिति ने की। इस अवसर पर बद्री प्रसाद गुप्ता पार्षद शहीद राजीव पाण्डे वार्ड, अभिषेक तिवारी मंडल अध्यक्ष पुरानी बस्ती, मुतवल्ली मस्जिद ग़रीब नवाज संजय नगर, प्रिंसिपल सुरैया मिर्जा, इज़हार बेग सचिव हिन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल, वाइस प्रिंसिपल रूही नाज़, मैनेजमेंट इंचार्ज शेख नकीबा, निशा, भारती साहू, रंजना, संध्या, मुस्तरी, सबा निशा, फिरदौस, गुलफशा, गौसिया, रूखसार, मौलाना अमीर बेग, मो. कासम, सरफराज़, नासिर भाई सहित छात्र-छात्राऐं, पालकगण, अनेक गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।