Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जनता को ही गरिया बैठे विधायक रोहित साहू, कहा – हेकड़ी निकाल दूंगा…

गरियाबंद।  चुनाव के पहले जो नेता हाथ जोड़कर जनता के दरवाजे पर मत्था टेकते हैं, वही जीतने के बाद अब जनता से हेकड़ी निकालने की बात कह रहे. यह मामला गरियाबंद जिले के राजिम विधानसभा का है. क्षेत्र के भाजपा विधायक रोहित साहू का ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे किसी शख्स को धमकाते दिख रहे.

वायरल वीडियो में विधायक रोहित साहू किसी शख्स को कह रहे कि “एक दिन में तुम्हारी हेकड़ी निकाल दूंगा. रोहित साहू जितना सीधा है, उतना ही टेढ़ा भी है. तुम रोहित साहू को नहीं जानते.” वहीं अब जनता कह रही है कि साहब, वोट देने से पहले नहीं जानते थे, गलती हो गई… लेकिन अब तो पहचान गए. दरअसल विधायक साहू पंचायत चुनाव में भाजपा के प्रचार में निकले थे, इस दौरान वे जनता को ही गरिया बैठे.

‘तलवा चाटने वाले’ बयान से भड़की भीड़

बोरसी में एक सभा के दौरान विधायक साहू ने मंच से गांव के लोगों को कांग्रेस और पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल का “तलवा चाटने वाला” कह दिया. समर्थकों की मानें तो ये सुनते ही भीड़ भड़क गई. वायरल वीडियो में विधायक कहते दिख रहे हैं कि “रोहित साहू ल सीधा झन समझ. तोर अमितेष शुक्ला ल पानी पिया दे हंव मय ह, चमचईगिरी झन कर इहां. तय दारू पीके मोर सामने बात मत कर समझ गेस, अभी अंदर करवाहूं.

अरंड में बोले – वोट नहीं दिया तो सुविधा भी मत मांगो

अरंड गांव में जब ग्रामीणों ने विधायक से सड़क, पानी और बिजली की मांग रखी तो नेताजी का जवाब सुनकर लोग दंग रह गए. उन्होंने साफ कह दिया कि विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र से उन्हें वोट नहीं मिला तो यहां सुविधाएं भी नहीं दी जाएगी. अब गांव वाले कह रहे हैं कि “साहब, जब वोट मांगने आएंगे, तब हिसाब बराबर करेंगे. वहीं जो लोग विधायक साहू के संघर्ष के दिनों से साथ थे, वे भी अब उनके तेवर देखकर हैरान हैं.