Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अस्पताल की सुरक्षा-व्यवस्था पर आपस में भिड़े विधायक प्रतिनिधि और कर्मचारी, देखिए वायरल सीसीटीवी फुटेज

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला अस्पताल की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर बात कुछ ऐसी बिगड़ी कि कर्मचारी और विधायक प्रतिनिधि आपस में भिड़ गए. देर रात जिला अस्पताल के सामने हुई घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.

बताया जा रहा है कि कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के जिला अस्पताल के प्रतिनिधि सीनू राव के साथ जिला अस्पताल के ही कर्मचारी यादवेंद्र कश्यप और उनके पिता ने मारपीट की. सीसीटीवी फुटेज में घटना के दौरान वहां मौजूद स्टाफ दोनों पक्षों को अलग करते हुए नजर आ रहे हैं.

मिली जानकारी अनुसार, विधायक प्रतिनिधि और अस्पताल के कर्मचारी के बीच अस्पताल की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर बात चल रही थी. इस दौरान कहा-सुनी देखते-देखते इतनी बढ़ गयी कि दोनों के बीच झड़प होने लगी, जो जल्द मारपीट में तब्दील हो गई.

चश्मदीद बताते हैं कि अस्पताल के कर्मचारी यादवेंद्र कश्यप ने विधायक प्रतिनिधि सीनू राव को पहचाने से इंकार करते हुए इनोवा गाड़ी से उतरते हुए गर्दन पकड़ ली, और फिर गला पकड़ने तक पहुंच गई, जिसके बाद लात-घूंसे चलाने लगे. यादवेंद्र कश्यप के साथ मौजूद उनके पिता भी चप्पल उठाकर विधायक प्रतिनिधि को मारते हुए नजर आ रहे हैं.

घटना के बाद कोटा विधायक प्रतिनिधि सीनू राव मामले में लिखित शिकायत की तैयारी कर रहे हैं. घटना में शामिल यादवेंद्र कश्यप पर जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं के अलावा प्रबंधन की भी जिम्मा है. उनका व्यवहार कहीं न कहीं अस्पताल की अव्यवस्थाओं को उजागर करता है.