Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

साइंस कॉलेज चौपाटी हटाए जाने पर MLA मूणत ने कहा- एग्रीमेंट के तहत नहीं खोले जाने पर दुकानें हुई शिफ्ट…

रायपुर। राजधानी के जीई रोड स्थित साइंस कॉलेज चौपाटी को निगम अमले ने कार्रवाई करते हुए शनिवार सुबह अमानाका ब्रिज के नीचे शिफ्ट कर दिया. इस दौरान विरोध करते हुए कांग्रेसी नेताओं ने भारी हंगामा किया. नगर निगम रायपुर की इस कार्रवाई पर भाजपा विधायक राजेश मूणत ने मीडिया से चर्चा की, जिसमें उन्होंने दुकानों की शिफ्टिंग की पूरी जानकारी दी. वहीं महापौर मीनल चौबे ने जिस जगह चौपाटी थी, वहां बनने वाले नए प्रोजेक्ट को लेकर अपडेट दिया.

कांग्रेस केवल राजनीति के लिए कर रही विरोध : MLA मूणत

रायपुर पश्चिम से भाजपा विधायक राजेश मूणत ने कहा कि चौपाटी का मामला अभी का नहीं है, यह साढ़े 3 साल पहले का है. भाजपा ने कांग्रेस सरकार में भी लगातार चौपाटी बनाए जाने का विरोध किया था. स्मार्ट सिटी ने चौपाटी को यूथ हब बताकर निर्माण किया था. चौपाटी की जमीन नगर निगम की नहीं, बल्कि खेल विभाग की है. बीजेपी के तमाम नेताओं ने अवैध चौपाटी के निर्माण के विरोध में 12 दिन तक प्रदर्शन किया था.

उन्होंने कहा कि 29 लाख रुपए में दुकानों के संचालन के लिए एजेंसी को दे दिया गया. 60 दुकानों से हर महीने 25 हजार रुपए लिए जा रहें हैं. जो दुकान एग्रीमेंट के तहत खोली जानी चाहिए थी, नहीं खोली गई. इसलिए उन दुकानों की शनिवार को शिफ्टिंग की गई है. वहीं उन्होंने चौपाटी हटाने का कांग्रेसियों द्वारा विरोध किए जाने पर कहा कि कांग्रेस केवल राजनीति के लिए इसका विरोध कर रही है.

जल्द होगा नालंदा परिसर का निर्माण

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि हम (भाजपा) अवैध चौपाटी के शुरू से विरोध कर रही थी. इस चौपाटी में 60 दुकानों में बांटकर किराए में दिया गया था. अब नई शिफ्टिंग जगह में भी किरायेदारों को सभी सुविधाएं दी जाएंगी. चौपाटी स्थल पर जल्द ही नालंदा परिसर का निर्माण होगा. इस दौरान सभापति सूर्यकांत राठौड़, रायपुर नगर निगम के कई सदस्य और भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर भी उपस्थित रहें.