Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

विधायक पुरंदर मिश्रा ने जगदलपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि कामना की

जगदलपुर।  रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने आज जगदलपुर स्थित ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्व से परिपूर्ण श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र और माता सुभद्रा के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर क्षेत्रवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की मंगलकामना की।

मंदिर परिसर में पहुंचने पर मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा श्री मिश्रा का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा, “यह पवित्र मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जनसमर्पण और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है।” इस अवसर पर दंतेवाड़ा के विधायक चैतराम अटानी एवं जगदलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक दुबे भी उपस्थित रहे।