Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

MLA देवेंद्र यादव ने बाहर से आने वाले संतो को मिलने वाले VIP ट्रीटमेंट पर उठाए सवाल, कहा- उन्हें चार्टर्ड प्लेन, जबकि प्रदेश के कथावाचक असुरक्षित

भिलाई। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कथा वाचक युवराज पांडेय पर बीते दिनों हुए हमले को लेकर भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने राज्य सरकार पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले कथा वाचकों को चार्टर्ड प्लेन और वीआईपी सुरक्षा मुहैया कराई जाती है, जबकि छत्तीसगढ़ के अपने संतों और कथा वाचकों को असुरक्षित छोड़ दिया गया है.

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि युवराज पांडेय प्रदेश के प्रसिद्ध कथा वाचक हैं, जिनके लाखों अनुयायी हैं. उनकी कथाओं में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है. उन्होंने मांग की कि प्रदेश के स्थानीय संतों और कथा वाचकों को भी उचित सुरक्षा दी जानी चाहिए.

गौरतलब है कि गरियाबंद निवासी प्रसिद्ध कथावाचक युवराज पांडेय की कथा आगामी फरवरी माह में भिलाई के कैम्प क्षेत्र में आयोजित होने वाली है. इससे पहले उन पर हुए हमले की घटना को लेकर यह बयान सामने आया है. विधायक ने इस घटना को गंभीर बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की जरूरत जताई है.