Special Story

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बिजली कटौती-मनमानी बिलिंग पर भड़के विधायक-कलेक्टर, समाधान शिविर में अफसरों को दी कड़ी चेतावनी!

मुंगेली। गांवों में अघोषित बिजली कटौती और गलत बिलों से त्रस्त जनता ने आखिरकार समाधान शिविर में अपनी आवाज़ बुलंद कर दी। मुंगेली विकासखंड के ग्राम छतौना में आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर में लोगों ने सबसे ज्यादा शिकायतें बिजली विभाग के खिलाफ दर्ज कराईं। जहां एक ओर घंटों की बिजली कटौती ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है, वहीं दूसरी ओर ऐसे-ऐसे बिजली बिल थमाए गए हैं जो वास्तविक खपत से कहीं ज्यादा हैं। शिविर में मौजूद विधायक पुन्नूलाल मोहले ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जाहिर की और अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो विभागीय कार्रवाई तय है। विधायक ने मंच से स्पष्ट कहा— “जब सरकार 24 घंटे बिजली देने का वादा निभा रही है, तो फिर गांवों में यह अघोषित कटौती और फर्जी बिलिंग क्यों? यह जनता के साथ अन्याय है, और यह अब बर्दाश्त नहीं होगा।”

वहीं जिला कलेक्टर कुन्दन कुमार ने भी समाधान शिविर में बिजली समस्याओं को लेकर बिजली विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अंशु वार्ष्णेय को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिलिंग में गड़बड़ी और बिजली कटौती की शिकायतों का तत्काल समाधान करें। अगर आगे भी लापरवाही पाई गई तो जवाबदेही तय की जाएगी। सुधर जाओ और व्यवस्था सुधार लो वरना सस्पेंड होने के लिए तैयार रहो।

5037 आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण समाधान

शिविर में कुल 5040 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5037 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। इस उपलब्धि के लिए विधायक और कलेक्टर ने जिला प्रशासन की पीठ थपथपाई। कार्यक्रम में बिजली, पानी, राशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेंशन, किसान योजनाओं सहित अनेक जनहित से जुड़े विषयों पर आवेदन मिले।

पीएम आवास, राशन और पेंशन में राहत

4788 हितग्राहियों को पीएम आवास स्वीकृत, 223 लोगों को शौचालय की स्वीकृति।
34 हितग्राहियों को पेंशन मंजूरी पत्र,10 किसानों को 7.17 लाख का केसीसी चेक।
05 महिलाओं को “लखपति दीदी” प्रमाण पत्र,07 को आयुष्मान कार्ड, 06 को श्रम कार्ड,04 दिव्यांग बच्चों को विशेष सहायता किट प्रदान किया गया।