Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के बयान पर विधायक अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा-

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी.एस. सिंहदेव पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि अगर सिंहदेव को मुख्यमंत्री बनने की इतनी हसरत है, तो उन्हें एक दिन के लिए ही सही, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कुर्सी पर बैठाकर सम्मानित कर देंगे।

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा — “अब जैसे बच्चों को खेल-खेल में एक दिन का कलेक्टर या ऑफिसर बना दिया जाता है, वैसे ही एक दिन के लिए सिंहदेव को भी कुर्सी पर बिठा दें तो उनकी हसरत पूरी हो जाएगी। हसरत लेकर ऊपर नहीं जाना चाहिए, उसे यहीं पूरा कर लेना चाहिए।”

पूर्व मंत्री यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि सिंहदेव खुद कहते थे कि उन्हें गांधी परिवार ने धोखा दिया है। चंद्राकर ने कटाक्ष करते हुए कहा — “वो खुद कहा करते थे कि कांग्रेस में ‘50-50’ का समझौता हुआ था, लेकिन नतीजा क्या हुआ? कुछ नहीं मिला। अगर अपनी राजशाही का थोड़ा हिस्सा बेचकर कुछ दे देते, तो शायद मुख्यमंत्री बन जाते।”

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अजय चंद्राकर ने कहा कि पार्टी के भीतर स्थिति इतनी खराब थी कि भूपेश बघेल के करीबी विधायक और मंत्री तक कहने लगे थे कि ‘बाबा साहब से मेरी जान को खतरा है।’ उन्होंने कहा, यही हालत पूरी कांग्रेस की थी, और अब वे खुद देख लें कि जनता ने उन्हें किस स्थिति में पहुंचा दिया है।

गौरतलब है कि राज्य की राजनीति में टी.एस. सिंहदेव और भूपेश बघेल के बीच की पुरानी ‘50-50 फॉर्मूले’ वाली खींचतान लंबे समय से चर्चा में रही है, और अब चंद्राकर के बयान ने उस बहस को एक बार फिर हवा दे दी है।