Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- घुसपैठिए कांग्रेस का वोट बैंक, भूपेश बघेल चला रहे आरोप लगाने की दुकान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी और रोहिंगिया घुसपैठियों को लेकर सियासत तेज है. इस बीच भाजपा विधायक अजय चंद्राकार ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि घुसपैठिया कांग्रेस का वोट बैंक है, ये देश बेच सकते हैं. देश में कांग्रेस शासनकाल में जनसांख्यिकी बिगड़ गई है. असम, पश्चिम बंगाल, नॉर्थईस्ट से यह देशभर में फैल रहे हैं. प्रशासन को बताना चाहिए दस्तावेज किसके शासनकाल में किसने बनाया है. 

दीपक बैज हैं भूपेश बघेल के प्रवक्ता : विधायक अजय चंद्राकर

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि घुसपैठिए देश की बड़ी समस्या है. कांग्रेस के लिए घुसपैठिए वोट बैंक का विषय है. वहीं उन्होंने पीसीसी चीफ दीपक बैज को पूर्व सीएम भूपेश बघेल का प्रवक्ता बताया है. उन्होंने कहा प्रदेश में भूपेश बघेल आरोप लगाने की एक मात्र दुकान चला रहे. दीपक बैज कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नहीं है, वह भूपेश बघेल के प्रवक्ता के रूप में काम करते हैं. 

पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर कसा तंज

राज्यपाल के दौरे पर कांग्रेस द्वारा दिए बयान का विधायक अजय चंद्राकर ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि संविधान के किसी धारा में ऐसा नहीं लिखा है कि राज्यपाल को दौरा नहीं करना चाहिए. भूपेश बघेल से पूछ के काम नहीं करेंगे. भूपेश बघेल के लिए तो गांधी परिवार ही संवैधानिक है. 

बीजेपी विधायक दल की कल होगी बैठक

विधायक चंद्राकर ने विधायक दल की बैठक को लेकर बताया कि कुशाभाऊ ठाकरे, भाजपा कार्यलय में कल विधायक दल की अहम बैठक होने वाली है. इसमें संकल्प से सिद्धि, 11 साल बेमिसाल और संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा की जाएगी. इसके अलावा विधायकों के रिपोर्ट कार्ड को लेकर भी चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि इस बैठक में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन भी शामिल होंगे.