Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

विधायक अजय चंद्राकर का कांग्रेस साधा निशाना : कहा-

रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर का आबकारी समेत अन्य घोटालों को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कांग्रेस के कार्यकाल में हुए तमाम घोटालों को लेकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ महतारी के चीरहरण का काम किया. इन घोटालों में कांग्रेस नेताओं के नाम दिख रहे हैं. जांच को प्रभावित करने के लिए कांग्रेस संवैधानिक संस्था पर आरोप लगा रही है.

SIR कराने के निर्णय का स्वागत

छत्तीसगढ़ में SIR की प्रक्रिया शुरू होने को लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि देशभर में SIR की शुरुआत हो चुकी है.  निर्वाचन के SIR का निर्णय को स्वागत करता हूं. SIR होने से लोगों का काम आसान होगा. वहीं CGPSC घोटाला मामले में विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस के पांच साल के घोटाले याद करने में परेशानी होती है. 

कांग्रेस पहले अपना घर संभालें : विधायक चंद्राकर

पामगढ़ विधायक के वायरल ऑडियो क्लिप मामले पर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस को हर बात में चोरी दिख रही है. जब वह स्पष्टीकरण दे रहीं थी कांग्रेस का एक आदमी साथ नहीं था. उन्होंने ना बीजेपी और ना प्रशासन पर कोई आरोप लगाया है. जबकि कांग्रेस पर उन्होंने आरोप लगाया. कांग्रेस को पहले अपना घर संभालना चाहिए. वायरल ऑडियो की जांच होनी चाहिए.

कांग्रेस एक्टिव हुई और शेषराज का ऑडियो हुआ वायरल : MLA चंद्राकर

प्रदेश में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान से विपक्ष के फिर से एक्टिव होने के सवाल पर विधायक चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस एक्टिव हो गई और शेषराज हरवंश का ऑडियो आ गया. कांग्रेस एक्टिव हुई इसलिए नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष को चुन रही है.

CGPSC घोटाले पर विधायक चंद्राकर का बड़ा बयान

सीजीपीएससी घोटाला मामले पर भाजपा वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने बड़ा बयान दिया है. विधायक ने कहा कि कांग्रेस के पांच साल के घोटाले याद करने में परेशानी होती है. सोनवानी के खिलाफ उन्होंने शासन स्तर पर जांच करवाई थी. जांच खत्म हुई तब भ्रष्टाचार की बुनियाद डाली गई. छग की पूरी रीढ़ को प्रभावित करने का षड्यंत्र किया गया है.