Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पूर्व सीएम के मुगल शासन में भी हिंदू खतरे में नहीं वाले बयान पर MLA अजय का हमला, कहा-

रायपुर। दुर्ग में राज्य स्तरीय सम्मेलन के दौरान पूर्व सीएम बघेल ने बयान दिया था कि मुगल शासन में भी हिंदू कभी खतरे में नहीं थे, बीजेपी और आरएसएस डर फैलाकर चुनाव जीतते हैं. इस बयान पर विधायक अजय चंद्राकर ने हमलावर होते हुए कहा कि भूपेश बघेल को पहले इतिहास पढ़ना चाहिए, फिर बयान देना चाहिए. 

उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला, मोहम्मद अली जिन्ना और लियाकत अली खान की कितनी पीढ़ी का पहले धर्मांतरण हुआ और किन परिस्थितियों में हुआ. उन्होंने कहा कि वह ऐसे अन्य उदाहरण दे देंगे. कश्मीर डेमोग्राफी क्या थी और क्यों बदली, इसका अध्ययन करने के बाद बहस करें. बिना तथ्य और संदर्भ के बयान देना कांग्रेस की पुरानी आदत है. 

छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान, अजय बोले- लोग अपनी परंपरा और संस्कृति के रक्षण के लिए सजग

सर्व आदिवासी समाज के 24 को छत्तीसगढ़ बंद के आह्वान को लेकर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर का बयान दिया है. उन्होंने कहा कि धर्मांतरण के जरिए भारतीय संस्कृति और बस्तर पर सुनियोजित हमला किया जा रहा है. इसके पीछे विदेशी ताकतें और अंतरराष्ट्रीय साजिश है. स्थानीय स्तर पर विरोध होना स्वाभाविक है. यहां के लोग अपनी परंपरा और संस्कृति के रक्षण के लिए सजग है. समाज को समय रहते इसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए. अशिक्षा और पिछड़ेपन की वजह से धर्मांतरण की घटनाएं हो रही हैं.

छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट मतदाता सूची का आज प्रकाशन

आज जारी होने वाले एसआईआर ड्राफ्ट लिस्ट को लेकर विधायक चंद्राकर ने कहा कि एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट आज जारी होगी. जिनकी मृत्यु हुई, जो लोग पलायन कर चुके हैं, उनके नाम सूची से हटाए गए हैं. पूरी प्रक्रिया 100 प्रतिशत छत्तीसगढ़ में ही संपन्न हुई. कांग्रेस ने अपने स्वभाव के अनुरूप इस पर कोई ठोस आपत्ति दर्ज नहीं कराई.