Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहीं मितानिनें, 3 जनवरी तक भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

कांकेर। जिले में कार्यरत मितानिनें समय पर प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से वे गंभीर आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। छत्तीसगढ़ मितानिन नागरिक जागरूक संस्था, जिला कांकेर ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समस्या का समाधान करने की मांग की है। 3 जनवरी तक लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।

ज्ञापन में संस्था ने बताया है कि पिछले एक वर्ष से मितानिनों को प्रोत्साहन राशि समय पर नहीं मिल पा रही है। कई मितानिनों से बिना भुगतान के कार्य कराया जा रहा है, जबकि अन्य विभागों के कर्मचारियों को उसी कार्य के लिए भुगतान किया जा रहा है। पिछले चार महीनों से मितानिनों की प्रोत्साहन राशि राज्यांश एवं केंद्रांश लंबित है और सिस्टम अपडेट का हवाला देकर भुगतान टाला जा रहा है।

संस्था ने यह भी आरोप लगाया कि प्रोत्साहन राशि का भुगतान किसी निश्चित तिथि पर नहीं होने से मितानिनों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे उनका पारिवारिक जीवन प्रभावित हो रहा है। छत्तीसगढ़ मितानिन नागरिक जागरूक संस्था ने मांग की है कि 03 जनवरी 2026 तक लंबित सभी प्रोत्साहन राशि (राज्यांश व केंद्रांश) का भुगतान किया जाए। संस्था ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय-सीमा तक भुगतान नहीं हुआ तो मितानिन सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।