Special Story

किराए के वाहनों पर 130 करोड़ खर्च, पुलिस का कुल वाहन खर्च 350 करोड़ पहुंचा

किराए के वाहनों पर 130 करोड़ खर्च, पुलिस का कुल वाहन खर्च 350 करोड़ पहुंचा

Shiv Mar 12, 2026 7 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने महज़ साल भर में किराए के वाहनों…

संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मिला बड़ा नक्सली डम्प

संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मिला बड़ा नक्सली डम्प

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

गरियाबंद। जिले के थाना मैनपुर क्षेत्र में सुरक्षा बलों को संयुक्त…

बच्चों से पुताई करवाने वाली प्राचार्या हटाई गई, आरटीई सीटें घटाने पर हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

बच्चों से पुताई करवाने वाली प्राचार्या हटाई गई, आरटीई सीटें घटाने पर हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में आरटीआई से जुड़ी जनहित याचिका समेत अन्य…

गैस सिलेंडर की किल्लत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 35 सदस्य स्वमेव निलंबित

गैस सिलेंडर की किल्लत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 35 सदस्य स्वमेव निलंबित

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को शून्यकाल के दौरान महँगाई और…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोटवारों की नियुक्ति को लेकर कहा है…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सरकारी जमीन की हेराफेरी करना पटवारी को पड़ा भारी, SDM ने किया निलंबित

तखतपुर- सरकारी जमीन की हेराफेरी करना पटवारी को भारी पड़ गया. मामले में कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने पटवारी को सस्पेंड कर दिया है. बताया जा रहा है कि पटवारी ने 7 एकड़ सरकारी जमीन में गोलमाल कर रिकार्ड में ग्रामीण को नामांतरण कर लाभ पहुंचाया था. यह मामला बिलासपुर जिले के तखतपुर अनुभाग क्षेत्र के ग्राम बेलपान का है.

एसडीएम वैभव कुमार क्षेत्रज्ञ ने प्रकरण को संज्ञान में लेकर तलब करते हुए हल्का नंबर 12 के पटवारी जितेंद्र ध्रुव को किया निलंबित. एसडीएम ने आदेश में दोबारा संशोधन करते हुए भूमि को सरकारी रिकार्ड में दुरुस्त किया. साथ ही संबंधित ग्रामीण/किसान भूमि से बिक्री किए गए धान की बिक्री राशि वसूल करने के निर्देश दिए. पटवारियों की गड़बड़ी पर लगातार हो रही कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कम मच गया है. राजस्व कर्मी अपने-अपने हल्के के रिकार्ड को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं. तखतपुर क्षेत्र में पटवारियों की लापरवाही थम नहीं रही है. वर्तमान में पदस्थ पटवारी को हल्के से हटाकर दीपिका शर्मा को प्रभार दिया गया है.

गौरतलब है की जमीन में गड़बड़ी करने के मामले पर अब स्थानीय लोग दोषी पटवारी और अन्य पर एफआईआर की कार्रवाई को लेकर मांग और इंतजार कर रहे है. हालांकि ये घटना बेलपान क्षेत्र के लोगों के बीच चर्चा में है.