Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में गई नाबालिग हुई लापता, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग।    भिलाई में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के दौरान जहां एक ओर चेन स्नेचिंग की घटनाएं हो रही थी. वहीं पंडाल से एक 17 वर्षीय लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है. बोरसी निवासी इस युवती के परिजनों ने इसकी शिकायत भिलाई नगर थाने में दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि 28 जुलाई को दोपहर एक बजे बोरसी क्षेत्र की 17 वर्षीय युवती अपनी मां और मामी के साथ जयंती स्टेडियम में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने आई थी. कथा के दौरान उसने अपनी मां से कहा कि वह बाथरूम जा रही है. कथा समाप्त हो जाने के बाद भी जब किशोरी नहीं लौटी तो उसकी मां को चिंता हुई. उन्होंने परिवार को इसकी जानकारी दी और परिवार के सदस्यों ने काफी खोजबीन की. पुलिस को भी सूचना दी गई. जब युवती का कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई.

मामले में सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि किशोरी 9वीं कक्षा की छात्रा है. जिस तरह से वह अपनी मां से झूठ बोलकर गई है, इससे ऐसा अंदेशा है कि उसका किसी लड़के के साथ प्रेम संबंध था और वह उसी के साथ कहीं चली गई है. पुलिस ने लड़की की तलाश के लिए टीम को भेज दिया है और जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा.