Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

गुपचुप खिलाने के बहाने नाबालिक से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को 12 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

राजनांदगांव। एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरिंदे ने गुपचुप खिलाने के बहाने नाबालिक को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। यह मामला राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर घुमका थाना में शून्य अपराध कमांक 001/2025 के तहत धारा 64(1), 64(2)(1) बीएनएस और 4(1), 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि आरोपी अंगद साहू (52 वर्ष), पिता मयाराम साहू, निवासी मोखला चौकी सुरगी ने नाबालिक को गुपचुप खिलाने के बहाने अपने मोटरसाइकिल पर बिठाया और टेडेसरा के साबुन फैक्ट्री के खंडहर में ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सोमनी पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम गठित की। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर आरोपी अंगद साहू को गिरफ्तार किया और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया। सोमनी थाना में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।